देश के 22 जिलों में 14 दिन से कोरोना का कोई नया मामला नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (16:56 IST)
नई दिल्ली। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 22 जिलों में 14 दिन से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
 
नियमित प्रेस कॉन्फेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 43 नई मौत भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 480 हो गई है। 
 
लव अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में मृत्यु दर लगभग 3.3 प्रतिशत है। 0-45 वर्ष के आयु वर्ग में 14.4 प्रतिशत मौतें हुई हैं। 45-60 साल के बीच यह 10.3 प्रतिशत है, 60-75 साल के बीच यह 33.1 प्रतिशत है और 75 साल से ऊपर की आयु में 42.2 प्रतिशत है।

गृह मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के कारण भारत में फंसे हैं और उनका वीज़ा समाप्त हो गया है या होने वाला है, उनके आवेदन पर विजा की अवधि 3 मई 2020 तक नि:शुल्क बढ़ाई जाएगी। यह भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए सद्भावना का संकेत है।
 
लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक देश में 1992 लोग ठीक हो चुके हैं, कल से 991 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 14378 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 43 नई मौत भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 480 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

DUSU चुनाव में 4 में से 3 पद पर ABVP जीती, उपाध्‍यक्ष पद NSUI के खाते में

iPhone 17 खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, मुंबई में एपल स्टोर के बाहर मारपीट

लंदन के मेयर सादिक खान से क्यों नाराज हैं ट्रंप, बताया दुनिया का सबसे खराब मेयर

Weather Update : असम में बाढ़, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की Inside Story?

अगला लेख