Hanuman Chalisa

नोएडा एवं दिल्ली की सीमाएं सील, ई पासधारी वाहनों का लगा भारी जाम

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (16:16 IST)
नोएडा (उप्र)। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर नोएडा एवं दिल्ली की सीमाएं सील किए जाने के बाद से पुलिस वाहनों की सख्ती से जांच कर रही है और केवल वैध पास वाले वाहनों को सीमा पार करने की अनुमति है जिसके कारण दिल्ली एवं नोएडा की सीमा पर बुधवार सुबह भारी जाम लग गया।
ALSO READ: Corona Live Updates : दिल्ली में कोरोना से 792 की मौत, संक्रमितों की संख्या 15000 पार
नोएडा प्रशासन ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से बिना अनुमति या वैध पास के दिल्ली के लोगों का नोएडा में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच की वजह से दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी जाम लग गया है। पुलिस उपायुक्त (प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि दिल्ली से नोएडा में प्रवेश प्रतिबंधित है।
 
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण की वजह से राष्ट्रीय राजधानी से लोगों का नोएडा में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। शर्मा ने बताया कि दिल्ली से नोएडा आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा ई-पास जारी किया जा रहा है। जिन लोगों के पास वैध पास है, उन्हें ही दिल्ली से नोएडा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने के सभी बिंदुओं पर अवरोधक लगाकर जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

अगला लेख