Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुली रोजगार की राह, कोयला खदानों में मशीनों की जगह अब मजदूर करेंगे काम

Advertiesment
Corona virus
लातेहार। झारखंड के श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में बाहर से वापस आ रहे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की दृष्टि से अब यहां की अनेक कोयला खदानों में ‘रैक-लोडिंग’ एवं ट्रकों पर कोयला लादने का काम मशीनों की बजाय मजदूरों से कराने का फैसला किया गया है।

भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य से बाहर रहकर कार्य कर रहे प्रवासी मजदूरों को बस, रेल एवं हवाई मार्ग द्वारा ला रही है और जो मजदूर झारखंड वापस आ रहे हैं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों को पृथक केन्द्रों में रखा जा रहा है, जहां खाने पीने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा, आप सभी लोग कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 की लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को सहयोग करें तभी इस महामारी पर विजय हासिल की जा सकेगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DGCA का बड़ा फैसला, 30 जून अंतराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन स्थगित