मुंबई में Corona संक्रमण के मामलों की संख्या 90 हजार के पार, 5,202 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (01:26 IST)
मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
 
निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है। इसके अलावा 73 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,202 तक पहुंच गई है।
 
बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को 73 रोगियों की मौत के जो मामले सामने आए, उनमें से 54 रोगियों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। निगम के अनुसार शुक्रवार को 2,183 रोगियों को छुट्टी मिल गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 61,934 हो गई है।
 
शहर में रोगियों की ठीक होने की दर 68 प्रतिशत है। मुंबई में अब भी 22,738 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। इसके अलावा 905 नए संदिग्ध रोगियों को शहर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का शगुन

ट्रंप का टैरिफ वार : किन सेक्टरों पड़ेगी मार, क्या महंगा होगा, भारत पर कितना होगा असर?

खरगे बोले, मोदी सरकार को समझ नहीं आ रहा कि शुल्क मामले से कैसे निपटें?

पूर्व विधायक ने जड़ा पुलिसकर्मी को थप्पड़, एक साल की सजा

अगला लेख