Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या बढ़कर 34, पॉजिटिव निकला BSF जवान

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (21:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीटीआई की खबर के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। बीएसएफ के एक जवान की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
खबरों के मुताबिक टेकनपुर बीएसएफ में पदस्थ अशोक कुमार की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। खबरों के अनुसार अशोक कुमार की पत्नी विदेश से आई थी। साथ रह रहे 5 लोगों को आइसोलेट किया गया है। पूरे क्षेत्र को सेनेटाइ किया जा रहा है।
 
6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव : इस बीच कोरोना वायरस को लेकर जबलपुर से एक अच्छी खबर सामने आई। जबलपुर में आइसोलेशन में रखे गए संभावित कोरोना पीड़ितों में से 6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 
तीन उप पुलिस अधीक्षक निलंबित : कोरोना संबंधित स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही करने के कारण तीन पुलिस उप अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
 
उप पुलिस अधीक्षक पंकज दीक्षित पुलिस मुख्यालय भोपाल, शालिग्राम पाटीदार उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रदीप विश्वकर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को डीजीपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
 
शिवराज ने की चर्चा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर चर्चा की और आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उनके राज्य में फसे मध्य प्रदेश के लोगों के रहने खाने और आश्रय की चिंता की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो आपके राज्यों के लोग फंसे हुए हैं, उनकी चिंता हमारी सरकार कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज खान

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा

Delhi Blast मामले में नया खुलासा, धमाके वाली जगह मिले 9 MM के कारतूस, आखिर क्या था डॉ. उमर का टारगेट

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 6000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

झारखंड में 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी 8799 करोड़ की सौगात

अगला लेख