Hanuman Chalisa

ओडिशा में Corona के 10489 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (23:34 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 10489 नए मामले आए, जो गत दिन के मुकाबले 688 कम हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,44,401 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,484 हो गई है। मृतकों में दो भुवनेश्वर के और एक अंगुल का है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 70,117 नमूनों की जांच की गई और दैनिक जांच संक्रमण दर (टीपीआर) बढ़कर 14.96 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में सबसे अधिक 2,934 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि सुंदरगढ़ में 1,447, कटक में 786 और बालासोर में 433 नए मामले दर्ज किए गए। विभाग ने बताया कि नए मामलों में 982 संक्रमित बच्चे हैं। रविवार को राज्य में 11,177 नए मामले आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस समय 75,797 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 24,764 मरीज खुर्दा जिले के हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,500 से अधिक होने की वजह से खुर्दा के अलावा सुंदरगढ़, संबलपुर, कटक और बालासोर को ‘रेड जोन’ में रखा गया है।

वहीं करीब एक हजार उपचाराधीन मरीज होने की वजह से पुरी, मयूरभंज और बोलांगीर उन जिलों में शामिल हैं जिन्हें ‘यलो जोन’ में रखा गया है। बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को 4,452 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 10,60,067 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि दो जिलों सुंदरगढ़ और खुर्दा में टीपीआर काफी अधिक है।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में टीपीआर क्रमश: 39.34 और 29 प्रतिशत है। मिश्रा ने बताया कि कालाहांडी, रायगढ़ा और कटक सहित 11 जिलों में दैनिक टीपीआर 10 प्रतिशत के करीब है। उन्होंने बताया, कोविड-19 मामलों की वृद्धि दर में कमी आई है। हमें इस परिपाटी पर करीब तीन महीने तक नजर रखनी होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख