Festival Posters

बड़ी खबर, गुजरात में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री, जामनगर में मिला पहला मामला

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (14:42 IST)
जामनगर। गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन की एंट्री से हड़कंप मच गया। 2 दिन पहले मिले संदिग्ध की रिपोर्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजी गई थी। इसकी रिपोर्ट आज आई।  
 
कर्नाटक में इस खतरनाक वैरिएंट के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद अब नया केस गुजरात के जामनगर में सामने आया है। इस तरह देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3 हो गई। संक्रमित युवक हाल ही में 
जिम्बाब्वे से लौटा था।
 
देश के सभी एक्सपर्ट ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ लड़ाई में मास्क को सबसे हथियार मान रहे हैं। एक्सपर्ट मानते है कि अगर आपने मास्क पहने के साथ कोरोना संयमित व्यवहार (कोरोना प्रोटोकॉल) का सही तरीके से पालन कर रहे है तो आप संक्रमण से बच सकते हैं।

ALSO READ: कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से कैसे बच सकते हैं आप? एक्सपर्ट से जानें कारगर उपाय
भोपाल के एम्स के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर सरमन सिंह कहते हैं कि मास्क ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है और यह सभी वैरिएंट पर प्रभावी है। इसको हमको समझना होगा कि कोरोना वायरस में चाहें जितने म्यूटेशन हो जाए, चाहे जितने वैरिएंट आ जाए अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो हमको मास्क का प्रयोग करना ही होगा। आज मास्क एक सोशल वैक्सीन है।
 
देश के जाने माने हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर रमन गंगाखेडकर कहते हैं कि अगर हम सही तरीके से मास्क लगाते है और कोरोना एप्रोपियट व्यवहार का पालन करते हैं तो चाहे कोरोना की दूसरी लहर हो या तीसरी लहर हम कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।  
 
ओमिक्रॉन वैरिएंट जिसको डेल्टा वैरिएंट की अपेक्षा पांच गुना अधिक संक्रामक माना जा रहा है, ऐसे में हमको संक्रामण से बचना होगा। एक्सपर्ट लोगों को सलाह देते है कि हमको ऐसी जगह से जाने से बचना होगा जहां वेंटीलेशन नहीं है क्योंकि यहां पर संक्रमित व्यक्ति के एयरोसोल से आप संक्रमण का शिकार हो सकते है। इसके साथ सार्वजनिक स्थल पर आपको सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा

Ladakh Statehood Row: केंद्र का साफ इनकार, कहा- लद्दाख को पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची देने पर अभी नहीं होगा विचार

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

Nandini Krishak Samriddhi Yojana : योगी सरकार की नई पहल से डेयरी सेक्टर में तेजी, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

अगला लेख