Festival Posters

लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन संक्रमित, कर्नाटक में मिला तीसरा मरीज

Webdunia
रविवार, 12 दिसंबर 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 1-1 ओमिक्रॉन संक्रमित मिला। वहीं चंडीगढ़ में कोरोना के नए स्वरूप का 1 मामला सामने आया। देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के सबसे ज्यादा 17 मामले  महाराष्‍ट्र में मिले है। 

ALSO READ: ICMR ने तैयार की खास किट, मात्र 2 घंटे में हो जाएगी ओमिक्रॉन की पहचान
कर्नाटक के स्वास्थ्‍य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने कहा कि राज्य में आज ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिला है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक 34 साल के व्यक्ति में ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया। एक सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसके संपर्क में आए 20 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। 
 
 
इस बीच चंडीगढ़ में भी एक कोविड संक्रमित की जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला है। संक्रमित व्यक्ति को फाइजर वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। रविवार को फिर से कोविड टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
 
इससे पहले कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। हालांकि सभी मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

अगला लेख