Hanuman Chalisa

सावधान! मात्र 7 दिन में 25 देशों में फैला Omicron, अमेरिका भी चपेट में

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (08:18 IST)
वॉशिंगटन। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार मिला ओमिक्रोन मात्र 7 दिनों में 25 देशों में फैल चुका है। अमेरिका और UAE में ओमिक्रोन के नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। राष्‍ट्रपति बिडेन ने लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील की।
 
अमेरिका के कैलिफोर्निया का एक शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। अमेरिका के शीर्ष संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह अमेरिका में कोविड-19 के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पहला मामला है। संक्रमित व्यक्ति 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और 29 नवंबर को वह जांच में संक्रमित पाया गया था। उसका वैक्सीनेशन हो चुका है हालांकि उसने बूस्टर डोज नहीं लिया था।
 
इन देशों में मिला ओमिक्रोन : दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, यूएई, स्वीडन, बोत्सवाना, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और ब्राजील कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इसके अलावा चेक गणराज्य, जर्मनी, हांगकांग, इजराइल, इटली, जापान, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन, पुर्तगाल, कनाडा, डेनमार्क में भी ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस पहले ही इस वायरस पर चिंता जता चुके हैं। दुनिया के कई देशों ने एट रिस्क देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए वैरिएंट की वजह से भारत ने भी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को नियमित करने के फैसले पर रोक लगा दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख