Dharma Sangrah

भाजपा की जन विश्वास यात्रा, जगह-जगह स्वागत, ओमिक्रॉन के खतरे से लापरवाह होकर निकाली यात्रा

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (12:38 IST)
भारतीय जनता पार्टी चुनावी रण संग्राम के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है। वेस्ट यूपी के जिले-जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और लोगों में विश्वास जगाने की लिए जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। मेरठ की सभी विधानसभाओं से ये जन विश्वास यात्रा गाजियाबाद पहुंच गई है। 
 
मेरठ में जहां से यह यात्रा गुजरी, उस विधानसभा के विधायक, भावी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।
 
इस यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है कि वे विधानसभा 2022 चुनावी समर में दिलोजान से जुट जाएं, क्योंकि भाजपा एक बार फिर से यूपी में आ रही है। 
 
मेरठ की सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहाकि उत्तरप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी इसलिए भाजपा लाओ, अपराध पर लगाम लगाओ।
 
मेरठ शहर क्षेत्र में श्रम कल्याण राज्यमंत्री सुनील भराला और पूर्व विधायक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में जगह-जगह जनविश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। फिलहाल यह यात्रा मेरठ से मोदीनगर यानी गाजियाबाद जिले में प्रवेश पहुंच चुकी है। यात्रा का नेतृत्व बागपत जिले के सांसद सत्यपाल सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम कर रहे हैं।
 
इस जनविश्वास यात्रा के लिए सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हैं और अपने-अपने ढंग से स्वागत कर रहे हैं। 
भले ही कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसार रहा है, उच्चतम न्यायालय ने भी ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए चुनाव आगे बढ़ाने की सलाह दी है। ऐसे में सड़कों के ऊपर सत्तारूढ़ पार्टी का भीड़भाड़ में जन विश्वास यात्रा को निकालना खतरे की घंटी को निमत्रंण दे रहा है।
 
हालांकि यूपी में आज शनिवार से से रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन 24 दिसंबर की देर रात्रि तक लोगों की भीड़ सड़कों पर होना, बिना मास्क के होना ये बताने के लिए काफी है कि ओमिक्रॉन को लेकर कितने सतर्क है राजनीतिक दल और उनके नेता?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख