Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन की दहशत : मुंबई में 16 दिनों के लिए धारा 144, बंगाल में ममता ने चेताया

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (07:37 IST)
मुंबई। ओमीक्रोन के खौफ के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 16 दिनों के लिए धारा 144 लगा दी गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से कोरोना के मानदंडों का पालन करने को कहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 65 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र और मुंबई से ही सामने आ रहे हैं।

ALSO READ: Omicron in Maharashtra: ओमिक्रॉन का गढ़ बन रहा है महाराष्ट्र, 4 और मरीज मिलने के बाद आंकड़ा पहुंचा 32
मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में CRPC (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
 
धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते साथ ही सार्वजनिक सभाओं के आयोजन पर भी रोक रहेगी। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल वे ही लोग कर पाएंगे जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हो।
 
पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख