देश के लिए टेंशन, जाम्बिया से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (18:22 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। दुनिया में 12 से ज्यादा देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं।
 
इस बीच जाम्बिया से पुणे लौटे व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने से चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह कौन से वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी उसके सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग के बाद ही मिल सकेगी।
 
25 नवंबर को जाम्बिया से पुणे लौटा यह व्यक्ति संक्रमित पाया गया। वह 20 नवंबर को जाम्बिया से मुंबई लौटा और फिर वहां से टैक्सी से पुणे की आया। उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है और उस पर रिपोर्ट का इंतजार है।
ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा, भारत में कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज की तैयारी!
पुणे नगर निगम ने उसके परिवार के सदस्यों और उसके साथ मुंबई से पुणे आने वाले ड्राइवर का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

संक्रमित पाया गया व्यक्ति लगभग 60 वर्ष का है और उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह होम आइसोलेशन में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख