Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona virus से तमिलनाडु में 54 वर्षीय शख्स की मौत

Advertiesment
Corona virus
मदुरै। कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी थी।
ALSO READ: Corona Virus से जंग के लिए PM मोदी ने देशवासियों से मांगे 21 दिन
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। 3 महिलाओं समेत 6 और लोग संक्रमित पाए गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! महंगा पड़ेगा लॉकडाउन का बेवजह उल्लंघन, हो सकती है 2 साल की जेल