Hanuman Chalisa

यूपी के बलिया जिले में एक सप्ताह का Lockdown

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (16:28 IST)
बलिया। जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है। जिले के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए हैं।

जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के बाद रसड़ा नगर पालिका परिषद और आसपास के क्षेत्रों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी करने के साथ ही लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र रसड़ा में पिछले कुछ दिन में 5-6 वार्डों में कोविड-19 के मामले आने और नगर क्षेत्र से सटे ग्राम छितौनी और अन्य गांवों में भी संक्रमण के मामले आने के कारण इन क्षेत्रों को निषिद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र रसड़ा से संबंधित दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है।

जिले में कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल 52 नए मामले सामने आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार रसड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ राय भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक केपी सिंह समेत अब तक 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं।

बलिया तहसील के 16 कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उप जिलाधिकारी सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि संक्रमित मिले व्यक्तियों में तहसील के पेशकार, लेखपाल व कानूनगो हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख