Omicron के नए वैरिएंट XBB2.3 से हड़कंप, 24 राज्यों में फैला वायरस

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2023 (22:45 IST)
नई दिल्ली। Omicron News : भारत में 1300 से ज्यादा नमूनों में कोरोना वायरस के स्वरूप Omicron  का उपस्वरूप ‘एक्सबीबी2.3’ पाया गया है जबकि एक्सबीबी.1.16 प्रकार के ज्यादा मामले सामने आए हैं। ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जेनोमिक्स कन्सोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 राज्यों से लिए गए नमूनों में एक्सबीबी 2.3 पाया गया है।
 
इसके मुताबिक गुजरात में सबसे ज्यादा 307 नमूनों में संक्रमण का यह स्वरूप पाया गया है जबकि दिल्ली के 183 नमूनों, कर्नाटक के 178 नमूनों और महाराष्ट्र के 164 नमूनों में एक्सबीबी2.3 पाया गया है।
 
आंकड़ों के अनुसार एक्सबीबी1.16 उपस्वरूप मध्य भारत के 91.7 फीसदी नमूनों में मिला है जबकि पूर्वोत्तर के 100 प्रतिशत नमूनों में, उत्तर भारत के 52.8 फीसदी नमूनों में, पूर्वी भारत के 50 प्रतिशत नमूनों में दक्षिण भारत के 75 फीसदी नमूनों में तथा पश्चिम भारत के 67.1 प्रतिशत नमूनों में यह उपस्वरूप मिला है।
 
एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि ऐसा लगता है कि ‘एक्सबीबी.2.3’ पूरी दुनिया में फैल रहा है और दिसंबर के मध्य में कर्नाटक और अमेरिका के डेलावर में लिए गए नमूनों में यह मिला था और इसकी उत्पत्ति कहां हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

अगला लेख