Hanuman Chalisa

लॉकडाउन लागू करा रही पुलिस पर लोगों ने फेंके पत्थर, 5 हिरासत में

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (12:30 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया।
 
सूरत के पुलिस उपायुक्त आरपी बरोत ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डिंडोली इलाके में एक स्थान पर बंद को प्रभावी बनाने के लिए पीसीआर वैन के पहुंचने पर कुछ स्थानीय लोग भड़क गए।
ALSO READ: गुजरात के अस्पताल ने प्लाज्मा थेरेपी पर अध्ययन के लिए ICMR से किया समझौता
बरोत ने कहा कि हमें जब पता चला कि इलाके में लोग घूम रहे हैं और बंद के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो हमने वहां एक पीसीआर वैन भेजी। पुलिस ने जब लोगों से घर के भीतर रहने को कहा तो कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि घटना में 1 पुलिसकर्मी को चोट आई है।
 
बरोत ने बताया कि 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही कहा कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और स्थिति नियंत्रण में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख