Corona Virus को लेकर नई रिसर्च में खुलासा, इस ब्लड ग्रुप वालों को हो सकता है सबसे ज्यादा खतरा

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2020 (10:30 IST)
कोरोना वायरस (COVID 19) को लेकर रोज नई रिसर्च और बातें सामने आ रही हैं। हुबेई प्रांत के जिनइंतान अस्पताल में हुई रिसर्च में नई बात सामने आई है। रिचर्स में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित होने में ब्लड ग्रुप A के लोग हैं। जिनका ब्लड ग्रुप O है, उन्हें कोरोना वायरस से खतरा थोड़ा कम है।
ALSO READ: कोरोना वायरस के खौफ से दुनियाभर में पसरा सन्नाटा, लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
चीन के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन वुहान में किया है। सबसे पहले वुहान से ही कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण फैला था। वुहान में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित 2,173 लोगों पर अध्ययन किया था। इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई थी। ये सभी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हुबेई के 3 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे।
 
इससे पहले भी रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ब्लड ग्रुप A, B और AB वालों को ब्लड ग्रुप O की तुलना में दिल की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है।
कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप A था, वहीं 52 लोग ब्लड ग्रुप O वाले थे। अनुसंधानकर्ताओं ने यह परिणाम निकाला कि कोरोना वायरस से मरने की सबसे ज्यादा आशंका A ब्लड ग्रुप वालों में है।
 
वैज्ञानिकों के मुताबिक जब सार्स-सीओवी-2 का हमला हुआ था, तब भी ब्लड ग्रुप O के लोग इससे कम प्रभावित हुए थे जबकि अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों पर इसका असर अधिक था। हालांकि इस रिचर्स का फाइनल रिव्यू अभी तक नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रिसर्च से कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज ढूंढने में आसानी होगी। ब्लड ग्रुप कोई सा भी हो, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर सावधानियां रखना आवश्यक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख