Hanuman Chalisa

दिल्ली में सैलून को खोलने की अनुमति, स्पा रहेंगे बंद

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2020 (14:48 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि नाई की दुकानों, सैलून को खोलने की अनुमति है लेकिन स्पा फिलहाल बंद रहेंगे। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण पिछले 2 महीने से अधिक समय से ये दुकानें बंद थीं।
ALSO READ: कोरोना काल: आर्थिक परेशानियों में घिरी दिल्ली सरकार, वेतन के लिए केंद्र से मांगे 5000 करोड़
केजरीवाल ने ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार-पहिया, दोपहिया वाहनों, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में सवार होने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है। ये रियायतें ऐसे समय में दी गई हैं, जब देश लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अब तक बाजारों में दुकानों को सम-विषम योजना के आधार पर खोलने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन केंद्र के नए दिशा-निर्देशों में इस तरह के प्रतिबंधों का उल्लेख नहीं किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि अब सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उद्योगों के कामकाज पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
ALSO READ: Corona से एएसआई की मौत, दिल्ली पुलिस का दूसरा मामला
सीमाएं खोलने पर जनता से मांगे सुझाव : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सीमाएं फिलहाल एक सप्ताह तक बंद रहेंगी और साथ ही उन्होंने इनको खोलने के लिए सुझाव भी मांगे। केजरीवाल ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे लोग जिनके पास पास होगा, उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी उत्तरप्रदेश और हरियाणा से लगी सीमाओं को खोलने के लिए 8800007722 व्हाट्सएप नंबर पर सुझाव भेज सकते हैं और 1031 पर फोन कर सकते हैं। इस संबंध में सुझाव भेजने के लिए एक वेबसाइट भी जारी की गई है।
 
उत्तरप्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी से लोगों के आने-जाने के लिए नोएडा-दिल्ली की सीमा सील रहेगी। प्रशासन ने कहा था कि पिछले 20 दिनों में कोविड-19 के जितने मामले मिले हैं, उन मामलों में से 42 प्रतिशत में संक्रमण का स्रोत दिल्ली को पाया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि अगर दूसरे राज्यों के लोगों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है, तो वे कोविड-19 संकट के मद्देनजर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएंगे और इससे दिल्लीवासी उनका उपयोग नहीं कर पाएंगे।
 
केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि शहर में कोविड-19 के लिए इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र द्वारा दी गई सभी रियायतों देगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख