Hanuman Chalisa

LockDown : PM मोदी ने मंत्रियों को दिए मंत्रालय आकर काम करने के निर्देश

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (21:23 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण केंद्रीय मंत्री घर से काम कर रहे हैं, लेकिन पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सभी केंद्रीय मंत्रियों को सोमवार से मंत्रालयों में कामकाज बहाल करने को कहा गया है। 
 
अधिकारी भी अब मंत्रालय जाकर काम करेंगे। मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद की योजना तैयार करने को कहा गया है ताकि अर्थव्यस्था को जल्द पटरी पर लाया जा सके। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों को काम के दौरान रोज़ कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है, वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को रोटेशन व्यवस्था के तहत आने को कहा गया है। 
 
सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान : मोदी ने निर्देश दिया है कि मंत्रालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए, लेकिन काम में कोई कोताही न हो।
 
30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कोरोना महामारी की स्थिति पर चर्चा की थी।

अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि को दो सप्ताह बढ़ाने की अपील की थी। खबरों के अनुसार मोदी एक-दो दिन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार सरकार का ध्यान हॉटस्पॉट्स पर है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोका जाए। इसके अलावा सरकार प्रयास कर रही है कि जब लॉकडाउन हटने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख