कोरोना काल में सियासत, भाजपा नेता ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर ही लगा दिया अपना फोटो

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (11:53 IST)
राजकोट। कोरोना काल में एक तरफ लोग महामारी से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग आपदा में मदद के नाम पर प्रचार करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही कुछ गुजरात के राजकोट में भी दिखाई दिया। एक भाजपा नेता हीरा भाई सोलंकी ने तो ऑक्सीजन सिलेंडरों पर ही अपनी फोटो लगा दी। 
 
चार बार विधायक रहे हीरा सोलंकी के समर्थकों ने प्रचार के लिए उनकी तस्वीर ऑक्सीजन सिलेंडर पर छपवा दी। मामला उस समय चर्चा में आ गया जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
महामारी के दौर में सोलंकी ने कोरोना मरीजों के लिए 25 बेड वाला अस्पताल खोला है। यहां सिविल हॉस्पिटल से रेफर किए गए मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
 
सोशल मीडिया पर सोलंकी ने लोगों का जमकर समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि कोविड सेंटर खोल कर भाजपा नेता ने अच्छा काम किया है। हालांकि उनका मानना है कि सस्ती पब्लिसिटी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर फोटो ठीक नहीं है। 
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात में कोरोना के 76,500 एक्टिव केस हैं जबकि 2,99,772 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। राज्य में अब तक 5,612 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख