Hanuman Chalisa

PM मोदी ने की थी दीपक जलाने की अपील, BJP नेत्री ने फायरिंग कर भगाया कोरोना

अवनीश कुमार
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (13:43 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का व्यापक असर उत्तरप्रदेश में देखने को मिला। रविवार रात 9 बजे लोग अपने घरों की लाइट बंद कर दीपक और मोमबत्ती से रोशनी कर रहे थे, वहीं बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के विपरीत हर्ष फायरिंग की।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का यह उत्साह उन पर बेहद भारी पड़ गया है। बलरामपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग को लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
 
बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर अति उत्साहित दिखीं।  घर में दीपक जलाने के बाद मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर के बाहर निकल आईं और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगीं।
 
हवाई फायरिंग करते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पूरे प्रदेश में लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
 
बलरामपुर पुलिस ने मंजू तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर बलरामपुर के एडिशनल एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर बलरामपुर की नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख