Hanuman Chalisa

Corona Virus : प्रिंस चार्ल्स कोविड-19 से हुए स्वस्थ, एकांतवास से आए बाहर

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (20:31 IST)
लंदन। कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की पुष्टि होने के 7 दिन बाद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स सोमवार को स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए। राजपरिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी (71) पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस परीक्षण कराने के बाद स्कॉटलैंड में शाही बालमोरल संपदा में पृथक रूप से रहने लगे थे।

उनके प्रवक्ता ने कहा कि क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) ने आज (सोमवार को) पुष्टि की कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए हैं।

प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) उसी समय जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थीं, लेकिन तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं।

इस शाही दंपत्ति ने पिछले सोमवार को मेडिकल जांच कराई थी। उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड पहुंचे थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था कि यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले सप्ताहों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख