भाजपा का आरोप, मजदूरों के ‘कष्ट’ पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (22:16 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मजदूरों के ‘कष्ट पर राजनीति’ कर रहे हैं और उन राज्यों में श्रमिकों की मदद के लिए कुछ भी नहीं किया जहां कांग्रेस सत्ता में है।
 
भाजपा प्रवक्ता जीवी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि गांधी परिवार ने उन राज्यों में प्रवासियों एवं मजदूरों की मदद की मदद के लिए कुछ भी नहीं किया जहां कांग्रेस सत्ता में है।

कांग्रेस के संप्रग गठबंधन शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र से प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव लौटने की अनुमति नहीं दी गई।

राव ने कहा कि राहुल गांधी ‘कैमरे की राजनीति’ करने में व्यस्त हैं। राहुल गांधी गैर कांग्रेस शासित राज्यों में श्रमिकों से बात कर रहे हैं जिसका मकसद राहत पहुंचाना नहीं है बल्कि उनके कष्ट पर राजनीति करना है।

भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ऐसे समय में निशाना बनाया गया है जब विपक्षी पार्टी ने प्रवासी मजदूरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत पर एक वृतचित्र जारी किया है।
 
भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को राजस्थान में भी मजदूरों के कष्ट को सुनना चाहिए था। राहुल गांधी की केवल राजनीति करने में रुचि है, मजदूरों की मदद करने में नहीं।

उन्होंने कहा कि पूरा गांधी परिवार प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर राजनीति करने में लगा हुआ है और लोगों की नजरों में पूरी कांग्रेस पार्टी संकट में लाभ उठाने का प्रयास करती दिख रही है।
 
राव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ऐसी पार्टी के रूप में नहीं दिख रही है जो श्रमिकों के कष्ट को दूर करने के राष्ट्रीय प्रयासों में शामिल हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख