Hanuman Chalisa

रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी को मिली सशर्त शुरू करने की अनुमति

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (18:06 IST)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज में स्थित रेल कोच फैक्टरी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को एक पत्र भेजकर फैक्टरी को चालू करने अनुमति मांगी थी जिसे कुछ प्रतिबंधों के साथ सशर्त स्वीकार कर लिया गया है और इसमें शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

रेल कोच फैक्टरी के जनरल मैनेजर जीएम श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद उन्होंने जिला प्रशासन से फैक्टरी में काम शुरू किए जाने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों  के साथ फैक्टरी को चालू करने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने बताया कि कारखाने में काम वालों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने फैक्टरी में काम शुरू करने के लिए कुछ गाइड लाइन दी है। उनके अनुरूप पहले कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के सारे इंतजाम किए जाएंगे उसके बाद कारखाने में काम शुरू होगा। कार्य के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि हालांकि आज से फैक्टरी को चलाने की योजना थी लेकिन पहले जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य कर रहे हैं। फैक्टरी प्रशासन सतर्कता बरतते हुए गाइड लाइन के अनुक्रम में काम करने को पूरा प्रयास कर रहा है कि किसी प्रकार से कोरोना संक्रमण न होने पाए और बंद फैक्टरी भी सुचारू रूप से चलनी शुरू हो जाए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख