Hanuman Chalisa

Corona Virus: रेलवे का बड़ा फैसला, अब एसी डिब्बों में नहीं मिलेंगे कंबल

भाषा
रविवार, 15 मार्च 2020 (09:02 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य और पश्चिमी रेलवे ने शनिवार को एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल निकालने के आदेश जारी किए क्योंकि ये प्रतिदिन नहीं धुलते हैं। हालांकि, चादर, तौलिए और गिलाफ सहित बेड रोल के अन्य सामान प्रत्येक इस्तेमाल के बाद धोए जाते हैं।
 
पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता गजानन महतपुरकर ने बताया कि मौजूदा निर्देशों के अनुसार एसी डिब्बों में दिए गए पर्दे और कंबल हर यात्रा के बाद नहीं धोए जाते हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक कंबल और पर्दे तुरंत हटा लिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि यात्रियों को अपना कंबल लाने की सलाह दी जाएगी। किसी भी समस्या के लिए कुछ अतिरिक्त चादरें रखी जाएंगी।
 
मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है। ये हर दिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख