Hanuman Chalisa

रेलवे 22 मई से स्पेशल ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची शुरू करेगा, और ट्रेनें चलाने की संभावना

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (08:02 IST)
नई दिल्ली। मेल, एक्सप्रेस और चेयर कार सर्विस शुरू करने की संभावना सामने रखते हुए रेलवे बोर्ड ने न केवल अपनी वर्तमान स्पेशल ट्रेनों, बल्कि अपनी आगामी सभी ट्रेनों में यात्रा के लिए 22 मई से प्रतीक्षा सूची का प्रावधान शुरू करने संबंधी आदेश बुधवार को जारी किया।

हालांकि रेलवे ने इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की सीमा एसी थ्री टायर के लिए 100, एसी टू टायर के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 200, चेयर कार के लिए 100 और प्रथम एसी तथा एक्‍जीक्यूटिव क्लास के लिए 20-20 तय की है। इस तरह उसने कन्फर्म्ड टिकट के लिए मारामारी कम करने की कोशिश की है।

22 मई से शुरू हो रही यात्राओं के वास्ते टिकटों की बुकिंग के लिए यह बदलाव 15 मई से प्रभावित होगा। रेलवे के जोनों को भेजे गए बोर्ड के इस आदेश में संकेत दिया गया है कि रेलवे वर्तमान वातानुकूलित ट्रेनों के बजाय मिश्रित सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।
इसका यह भी मतलब है कि बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों के लिए भी सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। फिलहाल राजधानी स्पेशल बड़े शहरों के लिए सेवाएं मुहैया करा रही है। अब तक रेलवे की ओर से और सेवाएं शुरू करने का कोई आदेश नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख