Hanuman Chalisa

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मृतकों का आंकड़ा 1300 के पार

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (15:28 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है और शनिवार सुबह इसके 800 से अधिक मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 12 हजार के पार पहुंच गई, वहीं सात मरीजों की और मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी 1315 पहुंच गया।
 
चिकित्सा विभाग के अनुसार सुबह कोरोना के 813 नए मामले सामने आए। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 12 हजार 103 पहुंच गई। प्रदेश में हनुमानगढ़ में दो, जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, जैसलमेर एवं सीकर में एक-एक मरीज की और मृत्यु होने से इससे मरने वालों की संख्या संख्या भी बढ़कर 1315 पहुंच गई।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 132 मामले जयपुर में सामने आए। इसके अलावा जोधपुर में 86, कोटा 68, अजमेर 67, उदयपुर 49, अलवर 45, भीलवाड़ा 40, बीकानेर 24, पाली 33, झालावाड़ 26, नागौर 24, प्रतापगढ़ 21, डूंगरपुर 18, गंगानगर 16, टोंक 15, जालौर, सिरोही एवं बारां 14-14, धौलपुर, चूरू एवं राजसमंद में 12-12, बूंदी 11, चित्तौड़गढ़ 10, बांसवाड़ा आठ, झुंझुनूं, दौसा एवं सवाई माधोपुर में सात-सात, बाड़मेर, हनुमानगढ़ एवं करौली में पांच-पांच, भरतपुर में चार एवं जैसलमेर में दो कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 
 
इससे जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 हजार 873 पहुंच गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके अलावा जोधपुर में 16 हजार 485, अलवर में 9580, अजमेर 5860, बांसवाड़ा 1019, बारां 1153, बाड़मेर 2567, भरतपुर 4031, भीलवाड़ा 2941, बीकानेर 5538, बूंदी 1099, चित्तौड़गढ़ 1395, चूरू 1392, दौसा 767, धौलपुर 2649, डूंगरपुर 1437, गंगानगर 1090, हनुमानगढ़ 687, जैसलमेर 650, जालौर 1639, झालावाड़ 2220, झुंझुनूं 1347, करौली 736, कोटा 8292, नागौर 3082, पाली 4838, प्रतापगढ़ 707, राजसमंद 1566, सवाई माधोपुर 758, सीकर 3459, सिरोही 1646, टोंक 954 एवं उदयपुर में 3309 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
 
राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक 27 लाख 95 हजार 479 सैंपल लिए गए, जिनमें 26 लाख 80 हजार 626 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक मिली है, जबकि 2750 की अभी रिपोर्ट आनी शेष हैं। हालांकि प्रदेश में अब तक 92 हजार 303 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें 90 हजार 861 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब राज्य में 18 हजार 485 सक्रिय मामले हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ट्रंप की ईरान को धमकी, हार्मुज स्ट्रेट से टैक्स वसूली बंद करने को कहा

AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, ओवैसी ने अकेले लड़ने का किया ऐलान

Top News : अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता, लेबनान को राहत और भारत में रिकॉर्ड मतदान

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

अगला लेख