Hanuman Chalisa

टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार

निष्ठा पांडे
शनिवार, 27 मार्च 2021 (21:23 IST)
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को देहरादून जिले के विकास नगर के हरबर्टपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान टिकैत ने कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उसे तानाशाह करार दे डाला।

किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए टिकैत ने कहा कि यह कृषि कानून नहीं, बल्कि काले कानून हैं, जो किसानों की बर्बादी की गारंटी देते हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि गुजरात और बेंगलुरु में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं की शाम तक रिहाई नहीं हुई तो देशभर में बीजेपी नेताओं का बहिष्कार होगा।

बीजेपी नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई संगठनों से जुड़े लोग भी किसान महापंचायत में पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख