Hanuman Chalisa

रामदेव ने लांच की 'कोरोनिल', 7 दिन में ठीक हुए 100% Corona मरीज

Webdunia
मंगलवार, 23 जून 2020 (12:18 IST)
नई दिल्ली। योगगुरु स्वामी रामदेव ने 'कोरोनिल' नाम से कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दवाई लांच की साथ ही दावा किया है कि इस दवाई से 7 दिन में शत प्रतिशत कोविड-19 (Covid-19) के मरीज ठीक हुए हैं। 
 
पतंजलि द्वारा लांच की गई इस दवाई के निर्माण में निम्स के डॉ. बलवीरसिंह तोमर की भी अहम भूमिका रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि लंबे समय से दवाई के लिए प्रयासरत थी। इस दवाई की लांचिंग से पहले इसके प्रयोग किए गए। 
 
स्वामी रामदेव ने कहा कि 3 दिन में 69 प्रतिशत नेगेटिव आई, जबकि 7 दिन में 100 फीसदी कोरोना मरीज इस दवाई से ठीक हो गए। उन्होंने कहा कि इस दवा का ट्रायल 280 लोगों पर किया गया था। साथ ही इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाए।

स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रोफेसर बलबीरसिंह तोमर और हमारे आचार्य बालकृष्ण के संयुक्त प्रयास से कोरोना की दवाई तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल केस स्टडी में हमने 280 रोगियों को शामिल किया और सभी की रिकवरी हुई। बाबा ने कहा कि क्लीनिकल कंट्रोल्ड ट्रायल भी किया गया। इसमें 95 रोगियों ने भाग लिया और 3 दिन के अंदर 69% रोगी रिकवर हो गए और 7 दिन के अंदर 100 फीसदी पेशेंट रिकवर हुए। 
 
पतंजलि की कोरोना किट में एक श्वासारी बटी, दिव्य कोरोनिल टेबलेट और अणु तेल। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश सरकार ने संशमनी बटी, अणु तेल, त्रिकटु चूर्ण और होम्योपैथिक औे‍षधि आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख