Hanuman Chalisa

UP ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में रिकॉर्ड 994 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति

अवनीश कुमार
शनिवार, 8 मई 2021 (19:52 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार रात दिन एक कर जिलों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रही है। इसके चलते उत्तरप्रदेश सरकार ने पिछले 24 घंटे में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 994.83 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। इसके अलावा सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से 78.46 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति की गई है।

अपर मुख्य सचिव, (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में हुई ऑक्सीजन की सप्लाई का ब्योरा देते हुए शनिवार को बताया कि 586.58 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गई है।

साथ ही शासन के प्रयासों के फलस्वरूप 318.36 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कालेजों व चिकित्सा संस्थानों को तथा 89.89 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है। इस प्रकार कुल 994.83 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की सप्लाई बीते 24 घंटे में प्रदेशभर के सरकारी व निजी अस्पतालों में की गई है।

जीवनरक्षक ट्रेन द्वारा जमशेदपुर से 10 ऑक्सीजन टैंकर कुल 80 मीट्रिक टन क्षमता के आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचाया गया है। इसी प्रकार कानपुर के लिए छ: टैंकर लगभग 48 मीट्रिक टन क्षमता के उपलब्ध कराए गए हैं। डीआरडीओ लखनऊ के अस्पताल के लिए भी पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

साथ ही डीआरडीओ वाराणसी अस्पताल के लिए भी ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। कानपुर के लिए कल 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन एक विशेष रेल के माध्यम से पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई है।

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के लिए जामनगर गुजरात से 80 मीट्रिक टन के टैंकर भरकर ऑक्सीजन आज रात और कल सुबह तक उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग को तत्परता से पूरा करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बने एक विशेष कंट्रोल रूम के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। इस कंट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे परस्पर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख