कोरोनावायरस का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 15,968 नए मामले, 465 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (11:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,968 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,56,183 पर पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 14,476 हो गया।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 1,83,022 लोग संक्रमित हैं जबकि 2,58,684 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है। अभी तक करीब 56.71 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
भारत में लगातार 5वें दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए। बुधवार सुबह तक जिन 465 मरीजों की मौत हुई उनमें से 248 लोगों की महाराष्ट्र में, 68 की दिल्ली में, तमिलनाडु में 39 की मौत।
 
गुजरात में 26, उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 9-9, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8-8, पंजाब और मध्य प्रदेश में 4-4, तेलंगाना में 3, जम्मू कश्मीर, ओडिशा तथा उत्तराखंड में 2-2 लोगों की मौत हुई। केरल, बिहार और पुडुचेरी में कोविड-19 से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख