Hanuman Chalisa

‘रिलायंस’ ने शुरू किया ‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा’, आम लोगों को लगाएगी 10 लाख टीके

Webdunia
सोमवार, 26 जुलाई 2021 (21:10 IST)
नई दिल्ली, कोरोना महामारी से बचने के लिए फि‍लहाल वैक्‍सीन ही सबसे बड़ा इलाज है, ऐसे में हर कोई यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति को वैक्‍सीन लग जाए।

ऐसा ही एक प्रयास रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोविड के 10 लाख टीके लगवाए हैं। कंपनी ने जिन लोगों को टीके लगवाए हैं, उनमें आरआईएल की सहयोगी तथा भागीदार इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, जानकारी मिल रही है कि अब कंपनी आम लोगों को करीब 10 लाख टीके लगाने की योजना बना रही है।

सरकार की तरफ से निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की छूट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की परामार्थ कार्यों से जुड़ी रिलायंस फाउंडेशन ने अप्रैल में टीकाकरण शुरू किया था।

इसके लिए मिशन वैक्सीन सुरक्षा चलाया जा रहा है, जिसके तहत टीके की 10 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं। कंपनी के 98 फीसदी कर्मचारियों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

इसके अलावा, रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल वी केयर इनीशिएटिव के तहत आम लोगों को 10 लाख टीके लगाएंगे।

बताया जा रहा है कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हाल ही में आम लोगों को टीकाकरण करने की बात कही थी।

इसके लिए रिलायंस ने टीकाकरण के लिए देशभर में करीब 171 सेंटर स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड महामारी की रोकथाम के लिए भी कई प्रयास किए हैं। इसमें चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ ही पूरे देश में 2000 कोविड देखभाल बिस्तर की व्यवस्था आदि शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख