Hanuman Chalisa

Corona के खिलाफ लड़ाई में मदद करेंगे ऋषभ पंत

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (18:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गए और उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए 'बेड' सहित ऑक्सीजन सिलेंडर तथा किट खरीदने के लिए अघोषित धनराशि देने का वादा किया।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वे गुरुग्राम स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) हेमकुंट फाउंडेशन को यह धनराशि दान करेंगे।

पंत ने अपने ट्विटर पेज पर जारी बयान में कहा, मैं धनराशि के जरिए हेमकुंट फाउंडेशन की सहायता कर रहा हूं जो देशभर में पीड़ितों को बेड सहित ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड राहत किट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएगा।पंत ने पिछले एक साल से कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे लोगों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, हालांकि इस बुरे दौर से पार पाने में भारत को हम सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। मैंने किसी काम के लिए एक टीम के रूप में मिलकर काम करने की ताकत जैसा महत्वपूर्ण पहलू खेल से सीखा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख