rashifal-2026

बिहार के राजद विधायक शाहनवाज आलम Coronavirus से संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (12:53 IST)
अररिया। बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शाहनवाज आलम के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधायक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें कुसियार गांव स्थित एक क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। विधायक ने बताया कि मंगलवार को वे खुद जांच कराने पहुंचे थे।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : कोविड-19 मरीज ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दे सकते हैं : केजरीवाल
उल्लेखनीय है कि 30 जून को बिहार के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। सिंह स्वयं औरंगाबाद के सत्येन्द्रनगर स्थित अपने आवास में ही क्वारंटाइन में हैं। इससे पहले 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को कटिहार के एक निजी होटल में बनाए गए क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। विनोद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के पहले ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोनावायरस की चपेट में आए हैं।
 
22 जून को बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा के जांच नमूने में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स रेफर कर दिया गया था। राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
रघुवंश की 16 जून को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और 17 जून को आई उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बांका से 2 बार के पूर्व सांसद और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी सिंह को भी कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीयूष गोयल ने संसद में बताया, ट्रेड डील से भारत को क्या फायदा?

संसद में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तकरार, ‘गद्दार’ टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब नई प्राधिकरण तय करेगी अल्पसंख्यक शिक्षा का सिलेबस

गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या, लीबिया में तनाव

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में फिर आंदोलन की राह पर संयुक्त किसान मोर्चा, बोले राकेश टिकैत, बर्बाद होगा किसान, कॉरपोरेट का होगा कब्जा

अगला लेख