Hanuman Chalisa

केरल में Corona मरीजों के लिए रोबोट किया तैनात

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (19:16 IST)
कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम में एक सरकारी अस्पताल ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में संक्रमण के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के रोगियों को भोजन और दवाइयां देने के लिए एक रोबोट तैनात किया है।

मलयालम स्टार मोहनलाल के विश्व शांति फाउंडेशन ने एर्नाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड-19 वार्ड को स्वचालित रोबोट दान किया। एर्नाकुलम के जिला जनसंपर्क विभाग ने कहा, 'कर्मी-बोट' नामक रोबोट का इस्तेमाल आज से मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 पृथक वार्ड में मरीजों की सहायता के लिए किया जा रहा है।

यह रोबोट एएसआईएमओवी रोबोटिक्स नामक कंपनी द्वारा विकसित किया गया है, जो केरल स्टार्ट-अप मिशन के मेकर विलेज के तहत काम करती है।विभाग ने कहा, रोगियों को भोजन, दवा देना, रोगियों द्वारा उपयोग किए गए सामान को इकट्ठा करना, उन्हें संक्रमण-मुक्त करना, डॉक्टर और रोगियों के बीच वीडियो कॉल करवाना आदि रोबोट की मुख्य जिम्मेदारियां हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य कोविड-19 रोगियों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच संपर्क को सीमित करने के साथ-साथ पीपीई किट की कमी को दूर करना है।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख