Hanuman Chalisa

रूस में कोरोना का विस्‍फोट, 24 घंटे में 35660 नए मामले आए सामने

Webdunia
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (21:06 IST)
मॉस्को। रूस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के रिकॉर्ड 35,660 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,241,643 हो गई है। नए मामलों की संख्या इससे एक दिन पहले दर्ज हुए 37,678 मामलों से कम है।

संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने कहा, बीते दिन रूस के 85 क्षेत्रों में 35,660 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 3,143 मामले (8.8 फीसदी) बिना किसी नैदानिक लक्षणों के सामने आए। यहां मामलों की संख्या में वृद्धि दर इस वक्त 0.43 फीसदी पर बरकरार है।

मॉस्को में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां से 5,279 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो एक दिन पहले दर्ज हुए 7,803 मामलों की संख्या से कम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सेंट पीटर्सबर्ग है, जहां से दर्ज हुए नए मामलों की संख्या 3,297 है, जो एक दिन पहले दर्ज हुए 3,360 मामलों से कम है।

मॉस्को क्षेत्र से 3,030 नए मामले सामने आए हैं, जो इससे एक दिन पहले दर्ज हुए 2,783 मामलों की संख्या से अधिक है। प्रतिक्रिया केंद्र ने इस दौरान हुई रिकॉर्ड 1,072 नई मौतों की भी सूचना दी है, जो एक दिन पहले दर्ज हुई 1,075 मौतों से कुछ कम है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या कुल 230,600 हो गई है।

बीते 24 घंटे में देशभर के अस्पतालों से कोरोना के 22,784 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि इससे एक दिन पहले यही संख्या 26,077 थी। अब तक यहां 7,165,921 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख