Hanuman Chalisa

Corona vaccine पर चल रहे काम को रूसी और कोरियाई हैकरों ने बनाया निशाना

Webdunia
शनिवार, 14 नवंबर 2020 (00:19 IST)
बोस्टन। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने यह पाया है कि राज्य समर्थित रूसी और उत्तर कोरियाई हैकरों ने अग्रणी दवा कंपनियों तथा टीका अनुसंधानकर्ताओं के बहुमूल्य डेटा को चुराने के प्रयास किए हैं। इसने शुक्रवार को एक ब्लॉग में कहा कि हाल के महीनों में किए गए ज्यादातर हमले विफल रहे।

प्रौद्योगिकी कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने हमले सफल हुए या ये हमले कितने गंभीर थे। अमेरिका सरकार ने आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए जुलाई में कहा था कि चीन के राज्य समर्थित हैकर टीका निर्माताओं को निशाना बनाते रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हैकरों ने जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया, उनमें से ज्यादातर कनाडा, फ्रांस, भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोविड-19 संबंधी टीका और दवा अनुसंधान के कार्य से सीधे जुड़े हैं।
कंपनी ने राज्य समर्थित एक हैकर समूह की पहचान ‘फैंसी बीयर’ के रूप में की है जिन्हें रूसी सैन्य एजेंट बताया जा रहा है। दो अन्य की पहचान उत्तर कोरिया के ‘लैजारुस ग्रुप’ और ‘सेरियम’ के रूप में हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

अगला लेख