भारत ने किया क्विक रिएक्‍शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (23:57 IST)
नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केन्द्र से जमीन से हवा में मार (Surface Air Missile) करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (Quick Reaction Missile) प्रणाली का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 किलोमीटर की रेंज में प्रहार करने वाली मिसाइल प्रणाली के सफल परीक्षण के बाद अब उसके व्यावसायिक उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है।
 
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘मध्यम रेंज और मध्यम ऊंचाई वाले पायलट रहित बंशी विमान को सीधे निशाना बनाकर इस मिसाइल प्रणाली ने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।’ ओडिशा के तट से अपराह्न 3:50 पर इसका परीक्षण किया गया।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। Photo courtesy: ANI

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख