Dharma Sangrah

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब महीने में 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (19:18 IST)
मुंबई। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले ही 50 लाख रुपए का दान दे चुके क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।
 
एक गैर सरकारी संगठन  'अपनालय' ने ट्वीट के जरिए तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।' अपनालय' ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए।'

अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘अपनालय को शुभकामनाएं और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।'

सनद रहे कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिन प्रमुख खेल हस्तियों से बातचीत की थी, उनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे।

दूरदर्शन पर सचिन को एक वीडियो के जरिए देशवासियों को नसीहत देते नजर आते हैं कि किस तरह हमें अपने घर में रहना है और कई बार हाथों को साबुन से धोना है। सचिन खुद अपने घर में हाथ धोने का समझाने के साथ कोरोना को देश से भगाने की अपील भी करते नजर आते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख