साक्षी महाराज ने उठाए प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल, शराब व पान मसाले पर छूट क्यों?

अवनीश कुमार
गुरुवार, 7 मई 2020 (10:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक महीने से भी अधिक समय से लॉकडाउन के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शराब बिक्री में 9 घंटे की छूट देने के बाद अब प्रदेश सरकार ने सादे पान मसाले की बिक्री पर भी छूट दे दी है लेकिन प्रदेश सरकार की छूट को लेकर उन्हीं की पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने ट्विटर के माध्यम से सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिसके बाद प्रदेश में सरकार के फैसले पर आम लोग भी अब सवाल खड़े करने लगे हैं।लॉकडाउन-3 की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार प्रदेश सरकार ने भी पूरे प्रदेश में शराब बिक्री के लिए 9 घंटे की छूट दे दी थी और कुछ दिन के बाद बुधवार को पान मसाले पर लगी पाबंदी को हटाते हुए सादे पान मसाला बेचने की अनुमति भी दे दी है।जिसके बाद दबी जुबां में बीजेपी के अंदर ही कई नेता इस फैसले का विरोध कर रहे थे।

लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने ट्विटर के माध्यम से सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि लॉकडाउन जनता के जीवन रक्षा और बढ़िया स्वास्थ्य के लिए है।तो फिर शराब,बीड़ी,सिगरेट, गुटका,पान मसाला आदि नशीले पदार्थों पर छूट क्यों?

जिसके बाद से ट्विटर पर प्रदेश सरकार के फैसलों पर भी आम जनता सवाल खड़े करते हुए नजर आ रही है।लेकिन साक्षी महाराज के ट्विटर पर इस बयान के बाद एक बात साफ हो गई है की बीजेपी सरकार के द्वारा प्रदेश में लिए गए फैसले को लेकर बीजेपी के ही कई लोग नाखुश हैं और दबी जुबां में विरोध करते नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख