Hanuman Chalisa

कोरोना काल में मुंबई में 3 महीने बाद फिर खुले सैलून, लोगों में नहीं दिखा उत्साह

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (15:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों में ढील देते हुए रविवार को 3 महीने बाद मुंबई में कुछ सैलून खुले जबकि कर्मियों की कमी के कारण कई सैलून बंद रहे। कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के तहत आने वाले पार्लर और सैलून हालांकि नहीं खुले।

अपनी दुकानों को फिर से खोलने वाले सैलून मालिकों ने कहा कि वे अपने ग्राहकों के तापमान की जांच करने, उन्हें दुकान में प्रवेश करने से पहले सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने और बारी-बार से ग्राहकों को सेवा देने जैसे सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

कुछ सैलून मालिकों ने कम संख्या में लोगों के आने की शिकायत करते हुए कहा कि लोगों को सैलून की सेवा लेने से डर लग रहा है।

महाराष्ट्र सरकार ने पहले कहा था कि सैलून और ब्यूटी पार्लरों को रविवार से फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी लेकिन सीमित संख्या में ही लोगों को आने की अनुमति होगी और ग्राहकों को पहले से आने का समय लेना होगा।

सरकार के ‘मिशन बिगिन अगेन’ के चौथे चरण के तौर पर जारी संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार अभी केवल चयनित सेवाओं जैसे कि बाल कटवाने और रंग करवाने, वैक्स तथा थ्रेडिंग कराने की ही अनुमति होगी। सरकार ने त्वचा से संबंधित सेवाओं की अभी अनुमति नहीं दी है।

वर्ली में ‘मेक ओवर’ सैलून के मालिक शैलेश सुर्वे ने कहा कि उन्होंने अपना सैलून खोल दिया है लेकिन बारी-बारी से ही ग्राहकों को आने की अनुमति है।

उन्होंने कहा, ‘हम 10 से दोपहर 12 बजे, 12 बजे से 3 बजे और 3 बजे से 6 बजे की प्रत्येक अवधि में 3 ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं। ग्राहक पहले से समय लेकर हमारे पास आ रहे हैं लेकिन हम हर किसी को आने नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमें सरकार के नियमों का भी पालन करना है।‘

सुर्वे ने बताया, ‘हम हर ग्राहक के लिए नए तौलिए का इस्तेमाल कर रहे हैं और बाल काटने के लिए कुर्सियों को सैनेटाइज कर रहे हैं। मैंने सुबह करीब आठ बजे अपनी दुकान खोली और पहले दिन ही अच्छे-खासे लोग आए। हम पिछले तीन महीने से घर में बैठे थे लेकिन अब हम कमाई कर सकते हैं।‘

वहीं उपनगर सांताक्रूज में एक सैलून के मालिक इरशाद खान ने कहा कि उन्होंने तीन महीने बाद दुकान खोली लेकिन उतने लोग नहीं आए जितने पहले रविवार के दिन आया करते थे।

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स में एक सैलून के मालिक परवेज अंसारी ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की कमी के कारण अपना सैलून नहीं खोला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख