महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 28 लोगों के नमूने जीनोम सी‍क्‍वें‍सिंग के लिए भेजे

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (17:42 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने उच्च जोखिम वाले देशों से राज्य में लौटे 28 लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 9 लोग पहले ही कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए गए हैं।

जालना जिले में टोपे ने कहा, उच्च जोखिम वाले देशों से मुंबई लौटे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की पहचान की गई है और ऐसे 28 यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इनमें से नौ लोग पहले ही कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अभी तक उनके ‘ओमिक्रॉन’ से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मंत्री ने कहा, उनकी जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट दो दिन में आने की उम्मीद है और अगर उनमें से कोई संक्रमित पाया गया, तो ही आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विभिन्न देशों से करीब 2,868 लोग राज्य में आए हैं।

राज्य सरकार ने इनमें से 485 लोगों की जांच की, जिनमें से नौ संक्रमित पाए गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को उन सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथक रखने को कहा है, जो संक्रमित पाए गए हैं। भारत में बृहस्पतिवार को ‘ओमिक्रॉन’ के मामले पहली बार सामने आए थे। कर्नाटक में दो लोग इससे संक्रमित पाए गए थे।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के संशोधित हवाई यात्रा नियमों में केवल तीन 'उच्च-जोखिम' वाले देशों दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और जिम्बाब्वे के यात्रियों के लिए सात दिन का संस्थागत पृथकवास अनिवार्य किया है, जबकि घरेलू यात्रियों को यात्रा के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण या संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी, जो विमान में सवार होने से 72 घंटे पहले की हो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गए कोरोनावायरस के इस नए स्वरूप ‘ओमिक्रॉन’ को चिंता का स्वरूप बताया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चुनाव आयोग पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- वोट चोरी की जांच करें, हम आपको सबूत भी दिखा रहे...

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 12 हजार करोड़ की सब्सिडी, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

टैगोर की पुण्यतिथि पर बोलीं ममता बनर्जी, मैं चाहती हूं कि भारत भाषायी आतंक के बिना फले फूले

सपा नेता अबू आजमी ने किया महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हेरफेर का दावा, ऑडिट की मांग

अगला लेख