Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन से फैली चिंता के बीच सेंसेक्स 764 अंक टूटा, निफ्टी 17200 से नीचे

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (17:28 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 765 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 204.95 अंक यानी 1.18 प्रतिशत टूटकर 17,196.70 अंक पर बंद हुआ।

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में नुकसान के साथ बाजार नीचे आया।

केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित पुरुष हैं और उनकी उम्र 66 तथा 46 साल है। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 764.83 अंक यानी 1.31 प्रतिशत लुढ़क कर 57,696.46 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 204.95 अंक यानी 1.18 प्रतिशत टूटकर 17,196.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में पावरग्रिड रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि निवेशक ओमिक्रॉन के कारण फैली अनिश्चितताओं को लेकर चिंतित हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे,जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.38 प्रतिशत मजबूत होकर 71.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

रीवा में जैन साध्वी की मौत पर इंदौर से लेकर भोपाल तक आक्रोश, तपती धूप में ज्ञापन देने पहुंचे हजारों लोग

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

अगला लेख