Hanuman Chalisa

संजय राउत बोले, पैदल घर जा रहे हैं मजदूर, सरकार दे निजी गाड़ियों से जाने की इजाजत

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (12:31 IST)
मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए निजी गाड़ियों को अनुमति देनी चाहिए।

प्रवासी मजदूरों के अपने गृह नगर पैदल जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए राउत ने कहा कि वे बीमार पड़ रहे हैं और उनमें से कुछ की मौत भी हो गई है।

राउत ने ट्वीट किया, ‘मजदूर वर्ग पैदल ही घर वापस जा रहा है। यह अच्छी तस्वीर पेश नहीं करता है। उनके बच्चे उनके साथ हैं। रेलवे उनके लिए ट्रेनें चलाने को तैयार नहीं है। राज्य सरकार को निजी गाड़ियों को चलाने की इजाजत देनी चाहिए।‘

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘लोग पैदल जाने के कारण दौरान बीमार पड़ रहे हैं। कुछ की तो मौत भी हो गई है। फिर भी उनका पैदल जाना नहीं रुका है।‘

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लौटने के दौरान रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

अगला लेख