Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस के चलते स्कूली पाठ्‍यक्रम घटाने की तैयारी

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (14:07 IST)
नई दिल्ली। सरकार देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट को देखते हुए स्कूलों में पाठ्यक्रम को कम करने और पढ़ाई लिखाई के घंटे घटाने के बारे में विचार कर रही है।
 
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को कहा कि छात्रों तथा अभिभावकों की ओर से  उन्हें इस बारे में काफी सुझाव मिले हैं। ये लोग कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन (Lockdown) को देखते हुए स्कूली कक्षाओं के पाठ्यक्रम को कम करने और ‘इंस्ट्रक्शनल ऑवर’ को घटाने की मांग कर रहे हैं।
 
डॉ. निशंक ने ट्वीट कर कहा कि सभी शिक्षक और शिक्षाविद् अपनी राय से अवगत कराएं और मेरे फेसबुक पेज या ट्‍विटर पर या मंत्रालय के हैश टैग सिलेबस फ़ॉर स्टूडेंट्स 2020 पर अपने सुझाव पेश करें ताकि इस बारे में कोई अंतिम निर्णय लिया जा सके।      
 
गौरतलब है कि सोमवार को राज्यों के शिक्षा सचिवों की स्कूल खोलने और परीक्षा आयोजित करने के बारे में बैठक हुई। डॉ. निशंक ने कहा कि सारे सुझावों को गृह मंत्रालय भेजा गया ताकि वह स्कूल खोलने तथा परीक्षा के बारे में निर्देश और नियमावली बनाएं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख