Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच मुंबई में खुले पहली से सातवीं तक स्कूल

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (09:33 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में बुधवार से पहली से सातवीं तक स्कूल खुल गए। बच्चों को स्कूल भेजने या न भेजने का अधिकार अभिभावकों को दिया गया है।
 
विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है, इसलिए ऑनलाइन क्लास का भी विकल्प उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। सभी स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है। स्कूल खुलने से पहले ही स्टाफ को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा करवाई गई। स्कूलों में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
 
ऑफलाइन क्लासेस 3-4 घंटे से अधिक नहीं चलेंगी। विद्यार्थी आपस में पेन, पेंसिल, रबर और अन्य सामान शेयर नहीं कर सकेंगे। एक बेंच पर एक छात्र को ही बैठने की अनुमति दी गई है। सभी को क्लास में मास्क लगाए रखना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा।
 
 
किसी भी छात्र में कोरोना के लक्षण नजर आने पर उसे तत्काल घर भेजकर उपचार करवाया जाएगा। किसी विद्यार्थी, शिक्षक या कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर स्कूल तत्काल बंद कर दिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

Delhi Malviya Nagar Fire : 2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor+ और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

बनासकांठा-बॉर्डर-राजकोट रेंज का विभाजन, जानें अब कौन सा जिला किस रेंज में आएगा?

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ से उठेगी हरित क्रांति की नई आवाज, योगी सरकार के हरित उत्तर प्रदेश विजन को मिलेगा नया आयाम

अगला लेख