Hanuman Chalisa

Covid 19 : अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा- फिलहाल नहीं खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (21:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में विद्यालयों को फिलहाल खोले जाने की संभावना से शनिवार को इंकार किया। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि फिलहाल विद्यालय नहीं खुल रहे हैं।

सरकार ने पहले घोषणा की थी कि विद्यालय कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। देश में विश्वविद्यालय एवं विद्यालय 16 मार्च से बंद हैं जब केंद्र ने कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उपाय के तहत देशभर में कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की थी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को लगाया गया था।

लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने के बाद ‘अनलॉक’ के विभिन्न चरणों में कई पाबंदियों में ढील दी गई, लेकिन शैक्षणिक संस्थान अब भी बंद हैं। हालांकि ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को खोलने का फैसला कर सकते हैं।

पहले विद्यालयों को 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर 9वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने उसके विरुद्ध निर्णय लिया।
इस साल सीबीएसई परीक्षा के शुल्क का भुगतान नहीं करने के आप सरकार के निर्णय की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने इसके लिए महामारी के चलते कोषाभाव का हवाला दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख