Hanuman Chalisa

नोएडा में Omicron के चलते धारा 144 लागू, इस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (23:48 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे के  मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जिले में 31 जनवरी तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किए जाने की आशंका को लेकर धारा 144 लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा और सार्वजनिक स्थानों पर किसी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं और मालवाहक वाहनों, एम्बुलेंस आदि के साथ ही कोविड ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और रात्रि उद्योगों से संबंधित कर्मियों के आवागमन/ गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य किसी सार्वजनिक गतिविधि की इजाजत नहीं होगी।

किसी प्रकार की सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से संबंधित गतिविधियां तथा अन्य सभाएं बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख