Dharma Sangrah

अनलॉक MP में लागू रहेगी धारा-144, शादी में 20 लोगों को ही परमिशन, बड़े आयोजन पूरी तरह रहेंगे लॉक

विकास सिंह
बुधवार, 26 मई 2021 (23:10 IST)
भोपाल। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के काबू में आने के बाद 1 जून से मध्यप्रदेश अनलॉक हो जाएगा लेकिन अनलॉक में सभी प्रकार के आयोजन पूरी तरह लॉक रहेंगे। प्रदेश की जनता के नाम अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ‌शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनलॉक में भी किसी भी तरह के आयोजनों को अनुमति ‌नहीं दी जाएगी वहीं शादी ब्याह के कार्यक्रम में दोनों पक्षों की ओर से केवल 10-10 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। शादी में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना जांच करानी होगी, वहीं अनलॉक के दौरान लोगों की भीड़ एक साथ नहीं हो इसके लिए प्रदेश में धारा -144 लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां खोलेंगे। भीड़, मेले, ठेलों आयोजनों से अभी बचना होगा। कोरोना कर्फ्यू धीरे-धीरे खोला जाएगा। कौनसी गतिविधि कब आरंभ होगी, क्या खुला रहेगा, क्या बन्द रहेगा, यह ग्राम, वार्ड, ब्लॉक, नगर और जिला स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ तय करेगी। अलग-अलग जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग व्यवस्थाएँ होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है तो प्रदेश को अनलॉक करने में सबको एक साथ नहीं खोला जा सकता। कोरोना कर्फ्यू लागू करने के परिणामस्वरूप संक्रमण की दर में कमी आई है। संक्रमण को नियंत्रित करने में जनता का जनता के लिए जनता द्वारा मॉडल प्रदेश की अलग पहचान बना है। संक्रमण नियंत्रण अकेले सरकार ने नहीं किया।

हमने संकट से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए। ग्राम, वार्ड, ब्लॉक, शहर और जिला स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित किए गए। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्रियों के साथ -साथ सांसदगण, विधायकगण, कलेक्टर्स, एसपी सहित सभी स्तर के जन-प्रतिनिधि, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दायित्व संभाला। विकासखंड स्तर पर विधायक ने नेतृत्व प्रदान किया। यह हमारा अभिनव प्रयोग रहा।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
वहीं प्रदेश में मंगलवार को पॉजिटिव केस केवल 2 हजार 189 आए और 7 हजार 846 व्यक्ति स्वस्थ हुए। पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.1 प्रतिशत रह गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.39 प्रतिशत है। सीएम शिवराज ने कहा कि लेकिन हमें‌ अभा निश्चिंत नहीं होना है। संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी बाकी है वायरस हमारे बीच है।
ALSO READ: सावधान! पानी में मिला Coronavirus, रिचर्स में सामने आई बड़ी बात
यह बात सही है कि 17 जिलों में आज 10 से कम केस आए लेकिन अभी भी इन्दौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। दोनों स्थानों पर लगातार 500 से अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं। रतलाम, रीवा, अनूपपुर, सीधी आदि जिलों को भी सावधानी की जरूरत है। इन जिलों के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में सावधानी की आवश्यकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

योग का वैश्विक केंद्र बनेगी देवभूमि, 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बोले सीएम धामी

मौसम का बड़ा बदलाव: 18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई शहरों में 40°C के करीब पहुंचा तापमान

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की बड़ी हरकत, दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: खाद और तेल सप्लाई पर असर, दुनिया में खाद्य संकट की आशंका

अगला लेख