कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा Corona से संक्रमित, AIIMS में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (00:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वे 91 साल के हैं।

वोहरा इसी साल अप्रैल तक राज्यसभा के सदस्य थे। कांग्रेस के संगठन में कुछ सप्ताह हुए फेरबदल से पहले तक वे पार्टी के महासचिव (प्रशासन) थे। वे अतीत में केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।

वोरा से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरुण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं।

यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के भारत पर घोषित जवाबी शुल्क के क्या हैं मायने...

चलती ट्रेन में अपने डॉग के साथ क्‍या कर रहा था ये मालिक, और फिर ये हुआ?

सांसद हुसैन का आरोप, चुनाव में बहुमत नहीं मिलने के कारण वक्फ विधेयक लेकर आई बीजेपी

वक्फ बिल पर क्या बोले मौलाना कोकब मुजतबा? क्या मुस्लिम नेताओं को रास आएगा बयान

मनरेगा मजदूरी फर्जीवाड़े में फंसे मोहम्मद शमी की बहन बहनोई सहित 18 रिश्तेदार

अगला लेख